चोल साम्राज्य और उसका अस्तित्व और संगम युग
![]() |
चेन्नई में रानी कण्णगी की प्रतिमा |
यात्रा शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।
प्राचीन काल से ही अखंड भारत भूमि पर अनेकों साम्राज्य स्थापित हुए और इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़कर सदा के लिए विलीन हो गए। इन अलग अलग साम्राज्यों ने भारत भूमि को अलग अलग द्वीपों और देशों से जोड़कर एक अखंड भारत का निर्माण किया, भारत भूमि की संस्कृति को विश्व के दूसरे भागों में पहुँचाया और साथ ही भारत के वैदिक धर्म का चहुँओर प्रचार प्रसार किया। इन्हीं महत्वकांक्षी साम्राज्यों में से एक दक्षिण भारत का चोल साम्राज्य था, जिसके शासकों ने ना केवल भारत भूमि अपितु विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया के अनेकों देशों को अपने साम्राज्य में मिलाया और वहां अपने देश की संस्कृति और धर्म का प्रसार भी किया।