Tuesday, February 27, 2018

BRAJYATRA : SANKARSHAN KUND


गोवर्धन परिकर्मा प्रथम चरण 
आन्यौर ग्राम स्थित श्रीनाथ का प्राकट्य स्थल और संकर्षण कुंड।

      अब मैं गोवर्धन पर्वत की तलहटी के बिलकुल नजदीक पहुँच गया था, मेरे दूसरी तरफ आन्यौर ग्राम था। यहाँ से एक रास्ता गोवर्धन पर्वत के ऊपर स्थित एक मंदिर को जाता है। मैं फिर से अपने जूते उतार कर गोवर्धन पर्वत पर चढ़ा और मंदिर पर पहुंचा। यहाँ मैंने गोवर्धन पर्वत के दूसरी तरफ देखा तो ये जतीपुरा था जो यहाँ से परिक्रमा मार्ग के अनुसार काफी दूर था। आन्यौर और  जतीपुरा के लोग पैदल के रूप में जाने जाने के लिए गोवर्धन पर्वत का इस्तेमाल करते हैं। इस मंदिर के बारे में अगले पोस्ट में जिक्र किया जायेगा।

Tuesday, February 20, 2018

AWAGARH FORT

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

अवागढ़ किला - एटा यात्रा




यात्रा दिनाँक :- 20 फरवरी 2018

इस फरवरी में जब शादियों का सीजन चल ही रहा है तो एक शादी का निमंत्रण हमारे पास भी आया और यह निमंत्रण था एटा में रहने वाली हमारी बुआजी की लड़की की शादी का। कुछ साल पहले मैं अपनी बहिन निधि के साथ उनके यहाँ एटा गया था तब से अब मुझे दुबारा एटा जाने का मौका मिला, परन्तु इसबार मेरे साथ मेरी बहिन नहीं बल्कि मेरी पत्नी कल्पना मेरी सहयात्री रही और यह यात्रा ट्रेन या बस ना होकर केवल बाइक से ही पूरी की गई। मथुरा से एटा की कुल दुरी 115 किमी के आसपास है और शानदार यात्रा में हमने बहुत ही एन्जॉय किया और इसे यादगार बनाया। 

...
20 फरवरी मैं और मेरी पत्नी कल्पना अपनी बाइक द्वारा एटा के लिए रवाना हुए। मथुरा से निकलकर हमने अपना पहला स्टॉप बलदेव में लिया। बलदेव, ब्रजभूमि का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है जहाँ भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम और उनकी पत्नी रेवती जी का शानदार मंदिर स्थापित है। बलदेव से निकलकर हमारा दूसरा स्टॉप सादाबाद था। सादाबाद, हाथरस जनपद की प्रमुख तहसील है और हाथरस - आगरा मार्ग पर बहुत ही बड़ा क़स्बा है। यह एक जंक्शन पॉइंट है जहाँ से पाँच अलग अलग दिशाओं में रास्ते जाते हैं। यहाँ कुछ समय रूककर और एक प्रसिद्ध भल्ले की दुकान से भल्ला खाकर हम आगे बढ़ चले। 

Saturday, February 17, 2018

BRAJYATRA : BAHULAVAN




बहुलावन - ग्राम बाटी 


       ब्रज के बारह वनो में से एक बहुलावन ब्रज का चौथा वन है जहाँ बहुला बिहारी के साथ साथ बहुला गौ माता के दर्शन हैं। मथुरा से आठ किमी दूर स्थित ग्राम बाटी में स्थित  ब्रज का पौराणिक स्थल बहुलावन अत्यंत ही प्राकृतिक और ब्रज की धार्मिक धरोहर के रूप में व्यवस्थित है। यहाँ भगवान् श्री कृष्ण ने बहुला गाय की बाघ से रक्षा की थी। इसकी कथा निम्नप्रकार है -

Thursday, February 8, 2018

BRAJYATRA : GOVERDHAN



गिर्राज धाम श्री गोवर्धन पर्वत
  दानघाटी मंदिर और दानीराय जी का मंदिर 



        आज कंपनी का इवेंट फिर से गोवर्धन में लगा। इवेंट में हरेंद्र को बैठकर मैं गिर्राज जी के दर्शन को पैदल ही निकल पड़ा। दानघाटी के दर्शन करते हुए मैं गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर निकल पड़ा ब्रज की उस अनमोल धरोहर को देखने,  जिसके लिए देश के कोने कोने से लाखों भक्त हर दिन यहाँ आते हैं और कठिन परिस्थिति में भी गोवर्धन पर्वत की 21 किमी की परिक्रमा पैदल पूरी करते हैं। गोवर्धन पर्वत की कथा भी कम रोचक नहीं है गोवर्धन पर्वत ने बड़ी चतुराई से स्वयं को ब्रज में स्थापित किया था।