Showing posts with label Ajmer. Show all posts
Showing posts with label Ajmer. Show all posts

Friday, September 6, 2013

AJMER 2013


अजमेर दर्शन और तारागढ़ किला 


DARGAAH AJMER SHARIF


      एक अरसा बीत चुका था बाबा से मिले, तो सोचा क्यों न उनके दर पर इस बार हाजिरी लगा दी जाय। बस फिर क्या था, खजुराहो एक्सप्रेस में आरक्षण करवाया और निकल लिए अजमेर की ओर। मैं रात में ही अजमेर पहुँच गया, और वहां से फिर दरगाह। अभी बाबा के दरबाजे खुले नहीं थे, मेरी तरह बाबा के और भी बच्चे उनसे मिलने आये हुए थे जो उनके दरबाजे खुलने का इंतज़ार कर रहे थे, इत्तफाक से आज ईद भी थी। दरगाह का नज़ारा आज देखने लायक था ।

Friday, March 30, 2012

AJMER 2012

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S


अजमेर की एक यात्रा 




       मैंने अपनी शादी के बाद अजमेर और उदयपुर जाने का प्लान बनाया, हालांकि मैंने पहले ही सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करवा रखा था, जिसका समय आगरा फोर्ट पर रात को आठ बजे है किन्तु आज यह ट्रेन अपने सही समय से काफी लेट हो गई और सुबह चार बजे आगरा फोर्ट पहुंची। आज हमारी पूरी रात इस ट्रेन के इंतजार में खराब हो गयी। 

मैं आज पहली बार अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था, एक अजीब सी ख़ुशी मेरे दिल में थी, किन्तु हमारी इस  यात्रा की शुरुआत ही विलम्ब से शुरू हुई। ट्रैन आने के बाद हम अपनी सीट पर पहुंचे और सारी रात जगे और थके होने के कारण तुरंत ही अपनी सीट पर नींद के आगोश में समां गए।