Sunday, November 18, 2018

DELHI 2018 : Safdarjung Tomb



सफदरजंग का मक़बरा 





नवंबर 2018 

मैं आज दिल्ली में हूँ और दिल्ली के पुराने अतीत के जीवन को वर्तमान में पहचानने की कोशिश में हूँ। मैं निकला था दिल्ली के प्राचीन शहर महरौली की तरफ जहाँ आज भी दिल्ली का सल्तनतकालीन और उसके वंशजों द्वारा बनवाये गए किले, मकबरे और महल अपने भव्य समय की याद दिलाते हैं जिनमे सबसे मुख्य तो विश्व प्रसिद्ध कुतुबमीनार है जो आज दिल्ली की ही नहीं पूरे भारतवर्ष की शान है। इससे पहले दिल्ली की सरकारी बस में बैठकर मैं सफ़दरजंग के मकबरे पर पहुंचा। आज सफदरजंग केवल एक व्यक्ति का नाम ही नहीं रह गया है बल्कि यह नाम दिल्ली में एक जाना माना स्थान बन चुका है और इसी नाम पर दिल्ली का रेलवे स्टेशन और अस्पताल भी मुख्य हैं। 

Saturday, November 17, 2018

Bala Fort



अलवर के ऐतिहासिक स्थल और बाला किला



      करीब 2 महीने पैर में चोट लगने और प्लास्टर चढ़ा रहने के कारण मैं कहीं की यात्रा करना तो दूर अपने घर से बाहर निकल भी नहीं पा रहा था, पर आज जब दो महीने बाद मुझे प्लास्टर से मुक्ति मिली तो मैं खुद को यात्रा पर जाने से नहीं रोक पाया। दीपावली निकल चुकी थी, पिछले दिनों अपनी ननिहाल आयराखेड़ा से लौटा था और आज जब शनिवार की छुट्टी हुई तो सर्दियों में सुबह की इस सुनहरी धुप में मैंने अपनी बाइक राजस्थान की तरफ दौड़ा दी। आज संग में जाने के लिए कोई भी सहयात्री मुझे अपने साथ नहीं मिला तो मैं अकेला ही रवाना हो गया।