Showing posts with label Ocean. Show all posts
Showing posts with label Ocean. Show all posts

Wednesday, February 20, 2013

TAMILNADU 2013 : KANYAKUMARI

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

भारत का अंतिम छोर - कन्याकुमारी 

कन्याकुमारी 

TRIP DATE - 20 FEB 2013

इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये। 


      किला पैसेंजर से  सुबह चार बजे हम नागरकोइल स्टेशन पहुंचे । कन्याकुमारी यहाँ से पंद्रह किमी दूर थी , स्टेशन के बाहर आकर हमने दो ऑटो किराये पर किये बस स्टैंड के लिए, बस स्टैंड स्टेशन से एक दो किमी की दूरी पर था, पहले पता होता तो पैदल भी आ जाते। बस स्टैंड पर कन्याकुमारी की बस तैयार खड़ी थी, बस ने हमें सुबह 5 बजे कन्याकुमारी उतार  दिया। कन्याकुमारी की सबसे खास चीज़ है यहाँ का सूर्योदय जिसे देखने दूर दूर से लोग यहाँ आते हैं, आज मुझे भी ये मौका मिलने वाला था, कन्याकुमारी में बस से उतारकर मैं सीधे समुन्द्र के किनारे पहुंचा और सूर्योदय का इन्तजार करने लगा, यहाँ पहले से भी अधिक संख्या में पर्यटक बैठे हुए थे और सूर्योदय होने का इंतजार कर रहे थे ।

Tuesday, February 19, 2013

TAMILNADU 2013 : RAMESHWARAM


UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

 ज्योतिर्लिंग और धाम - रामेश्वरम 

रामेश्वरम मंदिर 

TRIP DATE - 18 FEB 2013

इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।


रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग 

आज से हजारों वर्ष पूर्व पृथ्वी पर जब त्रेतायुग का काल था उस समय भारत के दक्षिण में पृथ्वी के आखिरी छोर पर लंका पहुँचने का मार्ग ढूँढ़ते हुए भगवान् राम ने विशालकाय समुद्र को बाधा बने हुए देखा तो समुद्र को ललकारते हुए उन्होंने अपने धनुष की तेज टंकार दी। समुद्र देव हाथ जोड़ते हुए भगवान श्री राम के समक्ष उपस्थित हुआ और भगवान और उनकी सेना को समुद्र पर सेतु बाँधकर लंका पहुँचने का मार्ग सुझाया। भगवान राम के मित्र और किष्किंधा के राजा सुग्रीव की सेना में नल और नील नामक दो वीर वानर योद्धा थे जो अभियांत्रिक कार्यों में अनुभवी और कुशल थे और साथ उन्हें एक ऋषि द्वारा यह श्राप भी मिला था कि वह जिस वस्तु को उठाकर पानी में फेकेंगे वह वस्तु पानी में तैरने लगेगी। नल - नील को मिला श्राप आज भगवान श्री राम के लिए वरदान साबित हुआ।