ब्रह्माण्डघाट
भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में जन्म लिया और मथुरा की भूमि पर अनगिनत लीलाएं की। इनकी लीलाओं से जुड़े अनेकों स्थान आज भी मथुरा और उसके आसपास देखे जा सकते हैं। हमने आगरा छोड़कर अपना स्थाई निवास अब मथुरा बना लिया है इसलिए आज मैं मथुरा नगर के आसपास घूमने के लिए निकला और गोकुल के नजदीक एक घाट पर पहुंचा।
महावन के चौरासी खम्भा मंदिर से इसकी दूरी लगभग एक किमी है। इसी मंदिर से थोड़ा सा आगे भगवन शिव का चिंताहरण नाम से प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर भी है।
