भाग 8 - राजसमंद से कैलाशपुरी - एक ऐतिहासिक सफर
कल साँवरिया सेठ जी के तीनों मंदिर देखने के बाद मन प्रफुल्लित हो गया था। आज राजसमंद में मेरा अंतिम यात्रा दिवस था, इसलिए आज मैंने मेवाड़ की मुख्य प्राचीन ऐतिहासिक राजधानी नागदा की यात्रा पर जाने का विचार बनाया। हालांकि कई साल पहले मैं जीतू ने साथ नागदा घूम कर आ चुका हूँ किन्तु इस बार मैं इसका पूर्ण अध्ययन करना चाहता था। जीते आज भी मेरे लिए अपनी बाइक घर पर छोड़ गया था, उसकी बाइक लेकर मैं कांकरोली शहर घूमने निकल पड़ा।
कांकरोली में श्री द्वारिकाधीश जी का एक प्रख्यात मंदिर है जो राजसमंद झील के ठीक किनारे स्थित है। मैं आज श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन करने के लिए यहाँ पहुंचा तो देखा अभी मंदिर पूरी तरह से खुला नहीं था। कुछ प्रतीक्षा करने के बाद अन्ततः मुझे श्री द्वारिकाधीश जी दर्शन हुए और उनका प्रसाद पाकर मैंने इस मंदिर परिसर का पूर्ण रूप से अवलोकन किया।
