Showing posts with label NG TRIP. Show all posts
Showing posts with label NG TRIP. Show all posts

Wednesday, June 19, 2013

NG TRIP : CHAMUNDA MARG TO JOGINDER NAGAR 2013

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

चामुंडा मार्ग से जोगिन्दर नगर की ओर 




इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

      आज सुबह मैं चार बजे ही उठ गया, नित्यक्रिया से न्रिवृत होकर मैंने सभी को जगाया और जल्दी से तैयार होने के लिए कहा, कारण था स्टेशन से जोगिन्दर नगर जाने वाली पैसेंजर को पकड़ना, जो सवा सात बजे चामुंडामार्ग स्टेशन आजाती है, इसके बाद जोगिन्दर नगर के लिए अगली ट्रेन शाम को पौने चार बजे थी जो हमारे किसी मतलब की नहीं थी। हम सभी जल्दी से तैयार होकर चामुंडामार्ग स्टेशन पहुंचे, अपने निर्धारित समय पर ट्रेन भी आ पहुंची, हमने इस बार भी अलग अलग डिब्बों में स्थान ग्रहण किया और चल दिए जोगिन्दर नगर की ओर ।

Tuesday, June 18, 2013

NG TRIP : PTK TO CMMG 2013

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

काँगड़ा वैली पैसेंजर ट्रेन यात्रा 






इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

      पठानकोट से ट्रेन सुबह दस बजे प्रस्थान कर चुकी थी, मैं और कुमार लेड़ीज कोच के दरवाजे पर बैठे हुए थे, कुमार पहली बार नेरो गेज की ट्रेन में बैठा था, गाड़ी की स्पीड और प्रकृति के नज़ारे देखकर उसे काफी प्रशन्नता हो रही थी, मेरे साथ आये सभी लोगों को जहाँ और जैसे जगह मिली घुस गए, ट्रेन में एक भी ऐसी जगह नहीं बची थी जो खाली हो। डलहौजी रोड के बाद ट्रेन कंडवाल स्टेशन पहुंची, यह एक छोटा स्टेशन है यहाँ एक देवी माता का मंदिर भी है जिनका नाम है नागिनी माँ ।

Friday, April 16, 2010

KANGRA 2010 : BAIJNATH, KANGRA & JWALA DEVI TEMPLE

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S



बैजनाथ मंदिर और नगरकोट धाम वर्ष 2010



इस यात्रा की शुरुआत के लिए यहाँ क्लिक करें।

     सुबह एक बार फिर चामुंडा माता के दर्शन करने के पश्चात् मैं, माँ और निधि चामुंडा मार्ग रेलवे स्टेशन की तरफ रवाना हो गए। सुबह सवा आठ बजे एक ट्रेन चामुंडा मार्ग स्टेशन से बैजनाथ पपरोला के लिए जाती है जहाँ बैजनाथ जी का विशाल मंदिर स्थित है। इस मंदिर के बारे कहाँ जाता है कि यहाँ स्थित शिवलिंग लंका नरेश रावण के द्वारा स्थापित है, रावण के हठ के कारण जब महादेव ना चाहते हुए भी उसकी भक्ति के आगे विवश हो गये तब उन्होंने रावण से उसका मनचाहा वर मांगने को कहा तब रावण के शिवजी को कैलाश छोड़कर लंका में निवास करने के लिए अपना वरदान माँगा। 

      शिवजी ने एक शिवलिंग के रूप में परवर्तित होकर रावण के साथ लंका में रहने का वरदान तो दे दिया किन्तु साथ ही उससे यह भी कह दिया कि इस शिवलिंग को जहाँ भी धरती पर रख दोगे यह वहीँ स्थित हो जायेगा। रास्ते में रावण को लघुशंका लगी जिसकारण वह इसे एक गड़रिये के बच्चे  में थमाकर लघुशंका के लिए चला गया। वह बच्चा इस भरी शिवलिंग को ना थम सका और उसने इसे धरती पर रख दिया।  वापस आकर रावण ने इस शिवलिंग को उठाने की बहुत कोशिश की किन्तु वह असफल रहा और आज भी यह शिवलिंग बैजनाथ के नाम से पपरोला में स्थित है।

Tuesday, April 13, 2010

NG TRIP : PATHANKOT TO CHAMUNDA MARG 2010

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

काँगड़ा घाटी में रेल यात्रा - 2010



 मैंने दिल्ली से पठानकोट के लिए 4035 धौलाधार एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा रखा था। तारीख आने पर हम आगरा से दिल्ली की ओर रवाना हुए। मेरे साथ मेरी माँ और मेरी छोटी बहिन थी। हम थिरुकुरल एक्सप्रेस से निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचे और एक लोकल शटल पकड़ कर सीधे नई दिल्ली। नईदिल्ली से हम मेट्रो पकड़ सीधे चांदनी चौक पहुंचे और वहां जाकर गोलगप्पे खाए । सुना चाँदनी चौक के गोलगप्पे काफी मशहूर हैं। चाँदनी चौक के पास ही पुरानी दिल्ली स्टेशन है जहाँ से हमें पठानकोट की ट्रेन पकडनी थी। हम स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन तैयार खड़ी थी हमने अपना सीट देखी। मेरी बीच वाली सीट थी। उसे ऊपर उठा अपना बिस्तर लगा कर मैं तो सो गया और ट्रेन चलती रही। 


Sunday, March 7, 2010

NG TRIP : DHOLPUR TO MATHURA 2010



धौलपुर से तांतपुर और सरमथुरा नेरोगेज रेलयात्रा




    छोटा था इसलिए आगरा बाहर अकेले जाने में डर सा लगता था किन्तु किस्मत ने को हमेशा साथ देने वाला दोस्त नहीं दिया था तो हिम्मत करके अकेला ही अब यात्रायें करने लगा था। पहली यात्रा धौलपुर से सरमथुरा जाने वाली रेलवे लाइन पर की, जब धौलपुर पहुँचा तो पता चला ट्रेन निकल चुकी है। इस रूट पर यात्रा करने वाली ये अकेली ही ट्रेन है जो सुबह चार बजे धौलपुर से सरमथुरा जाती है और सुबह दस बजे वापस आती है। अब यह सरमथुरा से वापस लौट रही है और कुछदेर बाद इंजन बदलकर ये फिर से तांतपुर जायेगी जो आगरा उत्तरप्रदेश में एकमात्र नेरोगेज का रेलवे स्टेशन है और तांतपुर से बाड़ी आकर फिर से वापस सरमथुरा जायेगी और रात को वापस धौलपुर आकर विश्राम करेगी और फिर अगले दिन सुबह चार बजे अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। मैं इस ट्रैन से यात्रा करने के लिए धौलपुर से बाड़ी तक बस से गया और बाड़ी स्टेशन पहुँचा।  

    जब ट्रैन स्टेशन पर पहुंची तो सभी लोगों ने अपना स्थान ग्रहण किया, अधिकतर लोग इसकी छत पर बैठकर यात्रा पसंद करते हैं। मैंने देखा कि कोच के अंदर हालांकि सीटें खाली पड़ी हैं किन्तु वह सीटें यहाँ औरतों और  बच्चों के काम आती हैं। यहाँ के मर्द छत पर बैठकर यात्रा करने में ही अपनी शान समझते हैं। कुछ लोग छत पर बैठकर बीड़ी सुलगा रहे हैं कुछ गिरोह बनाकर ताश खेल रहे हैं। ट्रेन स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी है मैं ट्रेन के अंदर हूँ और अगले स्टेशन पर उतरकर मैं भी छत पर जा चढ़ा। ट्रेन की छत पर भी चने वाला पूरी ट्रेन की छत पर घूम घूम कर अपने चने बेच रहा है और लोग आनंदित होकर चने खाते हुए यात्रा कर रहे हैं। 

    इस रेलमार्ग पर बाड़ी यहाँ का मुख्य स्टेशन से है जहाँ इस ट्रेन का ठहराव काफी समय तक है। बाड़ी एक बड़ा कस्बा है और धौलपुर के बाद एक मुख्य बाजार भी। काफी देर यहाँ रुकने बाद और इंजन के आगे से पीछे लगने के बाद यह ट्रेन अपने अगले स्टेशन मोहारी पहुँचती है। यह एक जंक्शन स्टेशन है जहाँ से एक लाइन सरमथुरा जाती है और दूसरी तांतपुर।  फ़िलहाल हम सरमथुरा की तरफ चल रहे हैं। तांतपुर से पहले बड़ा स्टेशन बसेड़ी है जो उत्तरप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और इसके बाद यह ट्रेन भी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है जहाँ तांतपुर इसका आखिरी पड़ाव है।

    यहाँ से अब ये तांतपुर - बाड़ी पैसेंजर बनकर बाड़ी तक जाती है और आपको गर इसी ट्रेन से धौलपुर जाना है तो उतरिये मत इसीमे बैठे रहिये पर हाँ बाड़ी पहुंचकर सरमथुरा के लिए टिकट अवश्य ले लीजिये क्योंकि यह ट्रेन वापस अपनी दिशा में अपनी दूसरी लाइन जो मोहारी से अलग होकर सरमथुरा जाती है ( जिस पर अभी मैं यात्रा कर रहा हूँ ) उसी पर जायेगी और अपने अंतिम स्टेशन से सरमथुरा वापस चलकर शाम को सात बजे धौलपुर पहुंचेगी।  जहां से आप ताज एक्सप्रेस से आगरा या दिल्ली वापस आकर अपनी यात्रा को समाप्त कर सकते हैं।

    मोहारी से निकलने के बाद रनपुर और आंगई स्टेशन पर रुकते हुए यह बरौली को बिना रुके एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की तरह पार करती है और इसके बाद इसी तरह कांकरेट पर बिना रुके सीधे सरमथुरा पहुँचती है। और यहाँ से इंजन दूसरी दिशा में लगाकर इसे वापस धौलपुर के लिए रवाना कर दिया जाता है। 

इस रेल मार्ग के मुख्य  स्टेशन 


  • धौलपुर जंक्शन 
  • नूरपुरा 
  • गढ़ी सांद्रा 
  • सुरौठी 
  • बारी 
  • मोहारी जंक्शन 
  • बसेरी               
  • बागथर 
  • तांतपुर    
  • मोहारी जंक्शन 
  • रनपुरा 
  • आंगई 
  • बरौली ( अब सेवा में नहीं है )
  • कांक्रेट ( अब सेवा में नहीं है )
  • सिरमथुरा 
ट्रेन  का समय 
  • 52179 धौलपुर - सिरमथुरा पैसेंजर  4 :00 - 7 :00 
  • 52181 धौलपुर - तांतपुर पैसेंजर      10:40 - 13 :05 
  • 52183 बारी  - सिरमथुरा पैसेंजर      14 :45 - 16 :25 

मैंने इसमें तीसरी वाली ट्रेन से यात्रा की थी। उसी से मैं वापस धौलपुर भी पहुंचा। तांतपुर स्टेशन के फोटो मैंने अपनी बाइक यात्रा से लिए थे।

धौलपुर रेलवे स्टेशन 

धौलपुर रेलवे स्टेशन 

धौलपुर से बाड़ी नेरो गेज रेलवे लाइन 

* सुरौठी रेलवे स्टेशन 

बारी या बाड़ी रेलवे स्टेशन 

ट्रेन आने वाली है, बाड़ी 

तांतपुर से आई ट्रेन 

* बाड़ी में एक समय यह रेलवे लाइन 

मोहारी जंक्शन 

मोहारी जंक्शन 

मोहारी जंक्शन 
* बागथर रेलवे स्टेशन 

तांतपुर रेलवे स्टेशन 

तांतपुर रेलवे स्टेशन और मेरी बाइक 



 बरौली रेलवे स्टेशन, यहाँ ट्रेन का ठहराव अब नहीं है 

 बरौली रेलवे स्टेशन, यहाँ ट्रेन का ठहराव अब नहीं है 

 कांकरेट रेलवे स्टेशन, यहाँ ट्रेन का ठहराव अब नहीं है 

सरमथुरा रेलवे स्टेशन, इसे रेलवे की भाषा में सिरमथुरा कहते हैं।  
 * उपरोक्त फोटो विषय की उपयोगिता हेतु गूगल से लिए गए हैं। जिनके हैं उनका सह्रदय आभार।


मेरी अन्य नैरो गेज रेल यात्राएँ 


  • काँगड़ा घाटी रेल यात्रा 2013  - पठानकोट से चामुंडा मार्ग 
  • काँगड़ा घाटी रेल यात्रा 2013  - चामुंडा मार्ग से जोगिन्दर नगर 
  • बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन 2013 
  • कुन्नू घाटी रेल यात्रा 2013 - जोरा अलापुर से सबलगढ़ 
  • कुन्नू घाटी रेल यात्रा 2013 - सबलगढ़ से श्योंपुर कलां 
  • श्योंपुर कलां रेलवे स्टेशन और किला 2013 
  • कालका - शिमला रेल यात्रा 2014 
  • जनकपुर धाम रेलवे स्टेशन, नेपाल 2016 
  • राजिम से अभनपुर रेल यात्रा 2017 
  • काँगड़ा घाटी रेल यात्रा 2018 - चामुंडा मार्ग से ज्वालामुखी रोड 
  • भारत में नैरो गेज रेलवे - 2019 
  • भिवापुर से नागभीड़ रेल यात्रा 2019 
  • अचलपुर रेलवे स्टेशन 2019 
  • अचलपुर से मुर्तिजापुर रेल यात्रा 2019 
  • पाचोरा जँक्शन पर एक रात 2019 
  • पाचोरा से जामनेर रेल यात्रा 2019 
  • काँगड़ा वैली एक्सप्रेस - पठानकोट से बैजनाथ 2019 
  • नगरोटा सूरियाँ रेलवे स्टेशन और रेल यात्रा 2019