कुमाँयू के सफर पर भाग - 3
कौसानी की एक सैर
समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कौसानी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ से नंदादेवी, त्रिशूल और पंचचूली की ऊँची हिमालयी चोटियों के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं। इन्हीं नजारों को देखने के लिए हम अगली सुबह सूर्योदय से पहले ही उठ गए और सुबह सुबह टहलते हुए उस स्थान पर पहुंचे, जहाँ से इन चोटियों को देखा जा सकता है क्योंकि इन बर्फीली चोटियों के पीछे से होने वाले सूर्योदय का नजारा बहुत ही अद्भुत होने वाला था।
एक उचित स्थान पर खड़े होकर हमने सूर्योदय की प्रतीक्षा की किन्तु थोड़ी देर बाद सूर्योदय तो हुआ किन्तु हमने स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और नाही हमने बर्फीली चोटियां दिखाई दीं क्योंकि आसमान में इस समय काफी कोहरे जैसी धुंध छाई हुई थी, शायद यह नजारा देखना हमारे भाग्य में नहीं था। हमने यहाँ अगले दिन पुनः आने का निश्चय किया और वापस अपने होमस्टे की तरफ बढ़ चले।
सुबह के स्नानादि करने के बाद हम सभी अनाशक्ति आश्रम की तरफ बढ़ चले। किन्तु इससे पूर्व हमने एक टी स्टाल से सुबह की चाय आनंद लिया। कौसानी की यह चाय भी हमारी यात्रा का एक मुख्य भाग था क्योंकि कौसानी में चाय के बागान हैं और जहाँ चाय पैदा होती हो वहां चाय पीने का आनंद ही अलग था। चाय का जायका लेने के बाद हम आगे बढ़ चले। रास्ता चढ़ाई भरा था, किंतु आज इस रास्ते पर अपनों के साथ पैदल घूमने का भी एक अलग ही आनंद आ रहा था। शीघ्र ही हम अनाशक्ति आश्रम पहुंचे।
अनाशक्ति आश्रम
सन 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी कौसानी आये और 14 दिनों तक यहाँ रहे। उन्होंने यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित होकर कौसानी को भारत का स्विट्ज़रलैंड कहकर सम्बोधित किया था। वह कौसानी में जिस स्थान पर रहे उसे आज अनाशक्ति आश्रम कहा जाता है क्योंकि गांधी जी ने यहाँ अपने प्रवास के दौरान गीता पर आधारित रचना 'अनासक्ति योग' पर कार्य किया, जिसके आधार पर इस स्थान का नाम अनासक्ति आश्रम पड़ा।
यह स्थान एक ऐसे स्थान पर है जहाँ से नंदादेवी, त्रिशूल और पंचचूली की हिमचोटियाँ स्पष्ट रूप से नजर आती हैं। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही सुन्दर और आकर्षक है। बापू की यादें सजोये यह अनाशक्ति आश्रम एक बहुत ही सुन्दर स्थान है, आश्रम के परिसर में एक संग्रहालय, पुस्तकालय और प्रार्थना कक्ष है जहाँ सुबह-शाम प्रार्थना होती है। यहाँ महात्मा गाँधी के प्रवास से जुडी अनेकों तस्वीरें हैं। आश्रम के परिसर में सुन्दर पुष्पों वाले पौधे भी बहुत हैं। हम सभी को यह स्थान इतना पसंद आया की शाम को भी हम पुनः यहाँ घूमने आये।
अनासक्ति आश्रम देखने के बाद हम यहाँ से वापस नीचे की तरफ बढ़ चले। रास्ते में एक स्थान पर ब्रजेश भाईसाहब ने अपनी पुत्रियों को मैग्गी का नाश्ता करवाने के लिए रुक गए और बाकी हम सभी अब कौसानी गाँव में प्रवेश कर गए। कौसानी गाँव की गलियों में घूमते हुए हम हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कवि सुमित्रा नंदन पंत जी के घर पहुंचे। इस घर में पंत जी जुडी अनेकों स्मृतियाँ आज भी वैसे ही हैं जैसे पंतजी के समय में थीं।
प. सुमित्रानन्द पंत जी का घर और संग्रहालय
सुमित्रानंदन पंत जी का जन्म 20 मई सन 1900 को कौसानी में हुआ था। इनके बचपन का नाम गोसाईं दत्त था तथा इनकी माता का नाम सरस्वती देवी और पिताजी का नाम पंडित गंगादत्त पंत था। इनके जन्म के छह घंटे बाद माता का निधन हो गया, जिसके बाद उनका पालन-पोषण दादी ने किया।
पंत जी की प्रारंभिक शिक्षा कौसानी और अल्मोड़ा में हुई, अल्मोड़ा के गवर्नमेंट हाईस्कूल में उन्होंने अपना नाम बदलकर सुमित्रानंदन पंत रखा।आगे की पढ़ाई बनारस के क्वींस कॉलेज और इलाहाबाद के म्योर सेंट्रल कॉलेज में की।सन 1921 के असहयोग आंदोलन के दौरान उन्होंने महाविद्यालय छोड़ दिया।
वे प्रकृति, सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ वीणा, पल्लव, चिदंबरा, ग्राम्या, युगांत/युगवाणी, कला और बूढ़ा चाँद, लोकायतन आदि हैं। सुमित्रानंदन पंत जी को उनकी काव्य रचना चिदंबरा के लिए 1968 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था।वर्ष 1960 में उनके कविता-संग्रह 'कला और बूढ़ा चाँद' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। 28 दिसंबर 1977 को पंत जी अपनी कला और साहित्य की छाप छोड़कर इस संसार से ब्रह्मलीन हो गए।
पंत जी का संग्रहालय देखने के बाद हम वापस अपने होम स्टे पर पहुंचे। यहाँ हम सभी को मोनिका भाभी जी ने घर लाये गए सत्तू और मठरियों का नाश्ता करवाया। होम स्टे संचालक ललित सिंह ने हमारे लिए एक गाडी की व्यवस्था करवा दी थी जिससे हम आज कौसानी से आगे बैजनाथ और कौसानी के चाय के बागान घूमने के लिए गए। शाम को वहां से घूमकर आने के बाद हम पुनः शाम को अनाशक्ति आश्रम घूमने गए।
अनाशक्ति आश्रम पर सुबह की अपेक्षा हमें शाम को और भी अधिक आनंद आया। अनेकों पर्यटक अनाशक्ति आश्रम घूमने के लिए आये हुए थे, शाम को देवदार के एक वृक्ष के नीचे बैठकर हमने आपस में काफी हंसी मजाक की और यात्रा का भरपूर आनंद लिया। मई के इस माह में भी शाम को हमने तेज ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास सा करा दिया था। दिन ढलने और अँधेरा होने के पश्चात हमने यहीं पास ही के एक रेस्टोरेंट में शाम का भोजन किया।
यहीं पास ही में सरला बहन नाम का एक म्यूजियम भी था परन्तु यह सुबह भी किसी कारण बंद था और अभी भी यह बंद ही था। इसलिए हम इसे नहीं देख पाए।
![]() |
| कौसानी में सूर्योदय |
![]() |
| सोनू एवं सुनील उपाध्याय |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम की ओर बढ़ते हुए |
![]() |
| कौसानी में सुबह की चाय का आनंद |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम गेट |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम |
| अनाशक्ति आश्रम पर मेरे सहयात्री |
![]() |
| अनाशक्ति आश्रम |
![]() |
| रजनी और सुधीर उपाध्याय |
| एक पुष्प |
| अर्पिता |
![]() |
| कौसानी |
![]() |
| बैंगनी फूलों और पत्तियों वाला एक वृक्ष |




































































No comments:
Post a Comment
Please comment in box your suggestions. Its very Important for us.