Showing posts with label CHINTPURNI TEMPLE. Show all posts
Showing posts with label CHINTPURNI TEMPLE. Show all posts

Saturday, November 14, 2026

MATA CHINTPURANI DEVI TEMPLE : HP 2024

 श्री छिन्नमस्तिका धाम यात्रा - वर्ष 2024 

श्री माता चिंतपूर्णी देवी मंदिर 

हम होशियारपुर बस स्टैंड से, पंजाब रोडवेज की एक बस द्वारा चिंतपूर्णी धाम के लिए रवाना हो गए। पंजाब का बॉर्डर निकलने के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमा शुरू हो गई और साथ ही अब हम पर्वतीय मार्ग की यात्रा पर थे। गोल घुमावदार रास्तों से होकर कुछ ही समय बाद बस ने हमें चिंतपूर्णी बस स्टैंड पहुंचा दिया।

 यहाँ मुझे मेरे छोटे मामा श्री महेंद्र पाल अपने परिवार सहित मिले जो इससे पूर्व काँगड़ा और ज्वालादेवी के दर्शन करके यहाँ पहुंचे थे। उन्हें यहाँ देखकर मुझे अति प्रसन्नता हुई और अब वह भी हमारी इस यात्रा में हमारे सहयात्री बन गए। 

सर्वप्रथम हमने यहाँ कुछ घंटों के लिए एक होटल का रूम बुक किया और उसी में हम सभी लोग नहा धोकर तैयार हो गए। कमरे का किराया देने के बाद हमने अपना सामान भी इसी होटल वाले के पास छोड़ दिया और फिर हम माता के दर्शनों के लिए रवाना हो चले। 

चूँकि मैं पहले भी माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर चूका हूँ इसलिए मुझे ज्ञात था कि चिंतपूर्णी माता के दर्शन आसानी से सुलभ होना आसान नहीं है। यहाँ भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहती हैं और समय भी बहुत लगता है।