वर्ष 2023 में आगरा शहर में मेरी यात्रायें
26 जनवरी 2023
आज गणतंत्र दिवस था, ऑफिस का आज के दिन अवकाश था इसलिए शाम को मथुरा से आगरा के लिए मैंने गोंडवाना एक्सप्रेस से जनरल कोच में यात्रा की जो कि पूरा खाली था। गोंडवाना एक्सप्रेस एक सुपरफास्ट ट्रेन है जो हजरत निजामुद्दीन से भुसावल के बीच अपनी यात्रा पूरी करती है। आगरा कैंट स्टेशन से पूर्व ही ट्रेन आउटर पर रुक गई और मैं यहीं उतर गया और पैदल पैदल ही ईदगाह बस स्टैंड तक पहुंचा।
कुछ समय बाद मेरा मित्र कुमार भाटिया भी अपनी ऑफिस से छुट्टी पाकर मुझे लेने आ गया और फिर हम दोनों शाम को बालूगंज में मेहर सिनेमा पर पहुंचे। यहाँ आज हमने शाहरुख़ खान की पठान मूवीज देखी। उसके बाद कुमार ने मुझे वापस कैंट स्टेशन छोड़ दिया और मैं पुडुचेरी सुपरफास्ट पकड़कर रात वापस घर आ गया। इस तरह इस साल की शुरुआत में यह मेरी और कुमार की पहली मुलाकात थी।
25 मार्च 2023
चैत्र का महीना है, नवरात्री का त्यौहार है। शाम को काली माँ के मंदिर में दर्शन किये और पप्पू के साथ भंडारा खाया।
21 अप्रैल 2023
आज श्री टॉकीज में सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान मूवीज देखी।
15 जुलाई 2023
4 अगस्त 2023
आज कंपनी की गाडी लेकर आगरा जाने का अवसर मिला। अभी यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण हुआ है, आज इसी सेतु को देखने में यहाँ पहुंचा और यहाँ से इस नए सेतु पर खड़े होकर मैंने यमुना नदी के दर्शन किये।
 |
| आगरा में यमुना नदी |
 |
| नया यमुना सेतु |
 |
| मेरी कम्पनी की गाडी |
 |
| मैं और यमुना जी |
7 अगस्त 2023
आज संजय टॉकीज में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मूवीज देखी। मूवीज में रनवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी ने भी अच्छा अभिनय किया है।
 |
| संजय टॉकीज, आगरा |
8 अगस्त 2023
आज मैं जब ऑफिस में था तो मेरे पास मेरे चाचाजी का कॉल आया और उन्होंने बताया कि आज मेरे छोटे भाई गौरव की पत्नी दीक्षा ने दो बेटियों को जन्म दिया है किन्तु अस्वस्थ होने के कारण उन दोनों को बचाया नहीं जा सका। यह बहुत ही दुखद हुआ। या दोनों बच्चियां ऑपरेशन से हुई थीं जिस कारण गौरव की पत्नी अभी भी आगरा में अस्पताल में भर्ती है और अभी उसे होश नहीं आया।
मैं तुरंत ऑफिस से छुट्टी लेकर अपनी बाइक से आगरा पहुंचा और न्यू आगरा के नजदीक एक हॉस्पिटल में दीक्षा भर्ती थी। यहाँ मेरी मुलाकात मेरे दोनों भाइयों गौरव और नीटू से हुई। कुछ देर बाद यहाँ रूककर मैं वापस लौट गया।
 |
| नीटू और गौरव, आगरा में |
11 अगस्त 2023
आगरा के छीपीटोला में एक बहुत ही पुरानी पानी की टंकी है, जिस पर लिखी दिनांक के अनुसार यह भारतीय ब्रिटिश काल के दौरान निर्मित कराइ गई जिससे अधिकांश शहर में जलापूर्ति की जाती थी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आज भी कार्यरत है और आज भी अधिकांश शहर की जलापूर्ति इसी पानी की टंकी पर निर्भर है।
स्थानीय ऐतिहासिक दस्तावेजों और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पानी की टंकी करीब 131 साल से अधिक पुरानी है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान हुआ था। आज यह टंकी सिर्फ पानी सप्लाई का साधन नहीं, बल्कि छीपीटोला और रकाबगंज इलाके की एक पुरानी पहचान और ऐतिहासिक लैंडमार्क बन चुकी है, जिसे देखने और जानने के लिए स्थानीय लोग आज भी उत्सुक रहते हैं।
 |
| ब्रिटिशकालीन पानी की टंकी, छीपीटोला, आगरा |
12 अगस्त 2023
आगरा से मैं जब कभी भी बाइक से मथुरा की तरफ प्रस्थान करता हूँ तो अधिकांशतः मैं पुराने मथुरा मार्ग का प्रयोग करता हूँ। यह पुराना मथुरा मार्ग मुझे इसलिए पसंद हैं क्योंकि यह ऐतिहासिक राजमार्ग है, मुगलकाल के दौरान आगरा से दिल्ली जाने के लिए मुग़ल बादशाह और उनकी सेना इसी मार्ग का प्रयोग करते थे।
यह मार्ग वर्तमान में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के निकट से गुजरते हुए गुरु के ताल के पास आकर मुख्य वर्तमान राजमार्ग से जुड़ जाता है। इस मार्ग पर अनेकों ऐतिहासिक धरोहरें हमें दिखलाई पड़ती हैं जिनमें सबसे पहले दिल्ली दरवाजा दिखाई देता है जो राजा की मंडी स्टेशन के बिलकुल नजदीक है। मुग़ल काल में दिल्ली दरवाजा, आगरा शहर का उत्तरी दरवाजा था जो दिल्ली जाने वाले मार्ग पर स्थित था।
इस दरवाजे से निकलने के बाद आगरा शहर की सीमा समाप्त हो जाती थी और फिर दूरी का आकलन करने के उद्देश्य से बनवाई गईं कोस मीनारों का सिलसिला शुरू हो जाता था। प्रत्येक 3 से 4 किमी पर एक कोस मीनार बनाई गई थी जो वर्तमान में भी दिखाई देती है।
मार्ग का अगला पड़ाव सिकंदरा नामक स्थान था जहाँ मुगलकाल से पूर्व सुल्तान सिकंदर लोदी ने यहाँ आगरा शहर की स्थापना की थी और इसे प्राचीन आगरा शहर नाम दिया था। वर्तमान में यह सिकंदरा ही कहलाता है और इसी स्थान पर मुगलकाल के सबसे मुख्य शासक बादशाह अकबर का मकबरा भी है। अकबर के मकबरे से थोड़ा सा आगे एक मुगलकालीन मस्जिद मुख्य मार्ग पर राहगीरों के इबादत हेतु बनाई गई थी।
मस्जिद से थोड़ा आगे चलने पर मरियम का मकबरा है जो कि बादशाह अकबर की रानी का मकबरा कहलाता है।
 |
| दिल्ली गेट |
 |
| दिल्ली दरवाजा |
 |
| कोस मीनार |
 |
| पत्थर घोडा और काफूर की मस्जिद |
 |
| शहंशाह अकबर का मकबरा |
 |
| एक मस्जिद |
 |
| मैं और कुमार |
29 अगस्त 2023
आज चित्रा सिनेमा में OMG 2 मूवीज देखी।
 |
| चित्रा सिनेमा में एक मूवीज |
9 सितम्बर 2023
आज मैं और कल्पना किसी आवश्यक कार्य से आगरा गए। वहां हमने राजा की मंडी बाजार में स्थित भारत स्टार वर्ल्ड सिनेमा में शाहरुख़ खान की जवान मूवीज देखी जो कि एक शानदार मूवीज थी। मूवीज देखने के बाद हम आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे जहाँ हमारी मुलाक़ात मेरे मित्र कुमार भाटिया से हुई। देर शाम चम्बल एक्सप्रेस से हम मथुरा की ओर रवाना हो गए। इस चम्बल एक्सप्रेस के आज के ट्रैन मैनेजर हमारे ललित मामा जी थे जो मथुरा में ही रहते हैं।
 |
| मैं और कल्पना |
 |
| चम्बल एक्सप्रेस में कल्पना |
19 सितम्बर 2023
 |
| राजीव सिनेमा में एक मूवीज |
12 अक्टूबर 2023
आज आगरा में भगवान टॉकीज के निकट लाल ताजमहल देखने का अवसर मिला। यह रोमन कैथोलिक कब्रस्तान है जो ब्रिटिश कालीन है। यहाँ अनेकों कब्रें हैं जिनमें सबसे मुख्य मकबरा जॉन विलियम हेंशिंग का है जिसकी वास्तुकला बहुत ही शानदार है। इस यात्रा का मैंने एक अलग ब्लॉग तैयार किया है - आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके इस यात्रा का विस्तृत वर्णन प्राप्त कर हैं।
रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान
 |
| जॉन विलियम हेसिंग का मकबरा |
 |
| रोमन कैथोलिक कब्रस्थान का दरवाजा |
इसी के साथ ही आज श्री सिनेमा में मिशन रानीगंज मूवीज देखी जो कि अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत एक शानदार मूवीज थी।
16 अक्टूबर 2023
कुमार की छोटी बहिन अनु की शादी तय हो गई है। आज उसने रिश्ता पक्का होने के अवसर पर अपने यहाँ माता रानी का जागरण रखा और शाम को अपने चुनिंदा लोगों के लिए शाम की दावत देने का आयोजन भी किया। मैं भी अपनी बाइक से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा।
.
17 दिसंबर 2023
22 दिसंबर 2023
साल का अंतिम सप्ताह चल रहा है। सर्दियाँ जोरो पर हैं, आज मैंने आगरा के मेहर सिनेमा में शाहरुख़ खान की तीसरी मूवीज दुनकी देखी। मूवीज देखने के बाद मैं और कुमार कैंट स्टेशन के नजदीक नए बने रेल कोच रेस्टोरेंट पहुंचे। यहाँ बहुत महंगे रेट में सस्ता भोजन मिल रहा था हमने यहाँ से कुछ नहीं लिया।
समाप्त