Saturday, September 19, 2026

JAMMU 2023 : ANU MARRIDGE

अन्नू की शादी में 

जम्मू में अन्नू की शादी का दिन 



21 OCT 2023, 

अम्बारां का बौद्ध विहार देखने के बाद अब मैं और साहिल वापस जम्मू की तरफ रवाना हो चले। चिनाब नदी पार करने के बाद हम अखनूर - जम्मू मुख्य मार्ग पर आ गए। साहिल की ऑफिस का समय भी हो चला था इसलिए वह शीघ्र अतिशीघ्र जम्मू पहुंचना चाहता था, इधर मेरे पास कुमार का भी फोन आ गया था, उसके अनुसार आज हमें अनू की लगुन - सगाई लेकर उसकी ससुराल जाना था, इसी की तैयारी के लिए कुमार जम्मू गया हुआ था और वापस लौटने वाला था। 

जल्दी ही साहिल ने मुझे NN रिसोर्ट जाने वाले मार्ग पर उतार दिया। मैंने साहिल का अपनी इस यात्रा में पूर्ण सहयोग करने के लिए उसका हार्दिक धन्यवाद किया और उसे आज शाम शादी में आमंत्रित होने का न्योता दिया। साहिल शाम को शादी में नहीं आ सकता था क्योंकि आज उसके गाँव में उसके ही एक में परिवार शादी का कार्यक्रम था जिसकी तैयारियां मैंने भी सुबह उसके गाँव में देखी थी। 

बाजार से शॉपिंग करने के बाद हम वापस रिसोर्ट पहुंचे और इसके बाद लड़के वालों की तरफ से आई एक गाडी के जरिये हम सभी लोग लड़के वालों के घर की तरफ रवाना हुए। आज अनु और उसकी बड़ी बहिन प्रिया भी कार के जरिये रिसोर्ट पहुँच चुके थे। अब रिसोर्ट पर अनु और प्रिया ही थे। हम लोग लड़की पक्ष की तरफ से रिसोर्ट से कुछ किमी दूर लड़के वालों के घर की तरफ आ चुके थे। 

कुछ दुकानों से मिठाइयां लेने के बाद हम लड़के वालों के घर पहुंचे। जम्मू की रीती रिवाजों के अनुसार मैंने यहाँ का वैवाहिक कार्यक्रम देखा। सबसे पहले हमें चाय के साथ विभिन्न प्रकार के पकोड़े और भजिया का नाश्ता प्राप्त हुआ। लगुन - सगाई के कार्यक्रम के बाद हमें यहाँ का दोपहर का भोज भी प्राप्त किया जिसमें मुख्य रूप से बासमती चावल ही मुख्य आहार था। 

भोजन ग्रहण करने के पश्चात हम यहाँ से वापस रिसोर्ट की तरफ रवाना हो गए। रिसोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते के विपरीत दिशा में एक बड़ा बाजार था। एक वाले बैटरी रिक्शे के द्वारा हम बाजार पहुंचे जहाँ कुमार ने अनु के ससुरालियों को गिफ्ट करने के लिए एक अच्छे कम्बल की तलाश की। यहाँ उसने एक अच्छी शर्ट भी खरीदी जो उसने मुझे गिफ्ट की। इसके अलावा उसने और भी अनेको आवश्यक चीजें यहाँ से खरीदीं थीं। यहीं एक दुकान से उसने मुझे जाम की बोतल भी दिलवाई थी। 

आज शनिवार था, मेरी ऑफिस की तरफ से मिली छुट्टियों का आज आखिरी दिन था। यह समय मेरी ऑफिस और मेरे कार्य के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि दीपावली का पर्व नजदीक है और हमारे कार्य का सीजन पीक पर है। अतः मैं अपने अवकाश को और आगे बढ़वाने में असफल रहा और मुझे कल ही ऑफिस ज्वाइन करने का आदेश प्राप्त हो चुका था। 

आज शाम को अन्नू की शादी थी, आख़िरकार आज वह दिन आ ही गया जिसके लिए मैं और कुमार पिछले तीन दिनों से यहाँ जम्मू के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। बाजार से लौटकर हम रिसोर्ट पहुंचे। आज NN रिसोर्ट पूरी तरह से चमक रहा था, शानदार सजावट हो चुकी थी। मेजवानों के लिए शानदार पंडालों के बीच सोफे और कुर्सियां बिछाई जा चुकी थीं। कुल मिलाकर रिसोर्ट वालों ने अपने मर्रिज होम को सजा दिया था। आखिरकार आज शाम को हमारी अनु की बारात जो यहाँ आने वाली थी। 

मुझे आज मथुरा के लिए वापस लौटना था, मैं इस शादी में रात को शामिल नहीं हो सकता था। कुमार मेरी बात सुनकर थोड़ा सा दुखी हो गया था, और मैं उसके द्वारा दिलवाये गए जाम को लेकर कुमार के साथ रिसोर्ट की छत पर आ गया। आज ख़ुशी  का दिन था, मेरे मित्र की बहिन की शादी थी, अब बस अपने अंतिम चरण में थी। छत पर बैठकर मैंने जाम का आनंद लेते हुए रिसोर्ट के आसपास के नजारों को देखा और कुमार से काफी सारी बातें की। आज की यह शाम मेरे लिए कभी ना भूलने वाली थी। 

मैं आज जितना खुश था उससे ज्यादा मुझे दुःख इस बात का था कि आज रात को मैं शादी में शामिल नहीं हो पाउँगा और अपने दोस्त को अकेला छोड़कर आज उससे दूर वापस चला जाऊंगा। शाम छ बजे मैंने भारी मन से कुमार से विदा ली और वापस जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचा। मेरा यहाँ से किसी ट्रेन में कोई रिजर्वेशन नहीं था अतः मैंने अपनी यात्रा टुकड़ों में आयोजित की। 

रात को आठ बजे श्री माता वैष्णोंदेवी कटरा से कालका की ओर जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रैन आई और इसके जनरल कोच में सवार होकर मैंने इस ट्रेन से जालंधर तक अपनी इस यात्रा को पूर्ण किया। जालंधर पहुँचने के बाद मुझे कुछ ही समय में होशियारपुर - आगरा कैंट एक्सप्रेस मिल गई जिसके जनरल कोच की ऊपर वाली सीट पर आराम से सोते हुए मैं अगली सुबह मथुरा पहुँच गया। इस प्रकार मेरी यह जम्मू यात्रा एक यादगार यात्रा बनकर पूर्ण हो गई।  


साहिल के साथ जम्मू की तरफ रवाना 

जम्मू राजमार्ग में एक गुरूद्वारे जैसा कोई मठ 

एक मठ 

रिसोर्ट की तरफ 

रिसोर्ट के नजदीक एक मंदिर 

NN रिसोर्ट 

N N RESORT

रिसोर्ट में शाम की शादी की तैयारियां जोरो पर हैं 



काश आज रात को भी मैं यही रुक सकता 

जम्मू की मिठाइयां 



हमारी तरफ से किये गए बैंड बाजे वाले 



हम सब - वधु पक्ष की ओर से 

कुमार, उसकी माँ और हिना भाभी अपने बच्चो सहित 


लगुन - सगाई कार्यक्रम 


वर पक्ष का घर या हमारी अनु की ससुराल 

वर पक्ष के घर से विदाई 

इस कार के जरिये 

अन्नू के होने वाले पतिदेव 

शाम को भारी मन से रिसोर्ट से मेरी विदाई 


मथुरा पहुँचाने वाली ट्रेन 

अंततः यात्रा पूर्ण हुई और मैं अपने घर मथुरा पहुंचा। 


शादी की इस यात्रा में बने रहने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। 

यात्रा पूर्ण 

🙏




No comments:

Post a Comment

Please comment in box your suggestions. Its very Important for us.