जोधाबाई की समाधि
यूँ तो आगरा शहर की स्थापना 1504 ईसवी में सिकंदर लोदी ने की थी। आगरा से कुछ दूर दिल्ली मार्ग पर उसने सिकंदराबाद नामक शहर बसाया था जो कालांतर में सिकंदरा ने नाम से आज भी स्थित है। परन्तु यह सिकंदरा आज सिकंदर लोदी के कारण नहीं बल्कि मुग़ल सम्राट अकबर के मकबरे के कारण विश्व भर में विख्यात है। यूँ तो आगरा शहर की स्थापना का श्रेय सिकंदर लोदी को जाता है किन्तु आगरा शहर को पहचान मुग़ल शासक अकबर के शासनकाल में ही मिली, उसने इसे अपनी राजधानी बनाया और आगरा किला का निर्माण कराया। अकबर ने अपनी मृत्यु से पूर्व ही अपने मकबरे का भी निर्माण भी आगरा में ही कराया था।
आगरा, मध्यकालीन भारत का ऐतिहासिक नगर है, इस शहर को मुग़लकालीन राजधानी होने का गौरव प्राप्त है इसलिए यहाँ मुग़ल काल से जुड़े हुए अनेकों भव्य स्मारक मौजूद हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण ताजमहल है जिसके कारण आगरा को दुनिया भर में पहचान मिली है। नूरजहां के पिता एत्माउद्दौला का मकबरा, चीनी का रोजा, आगरा किला, जामामस्जिद, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा ये सभी आगरा की प्रमुख मुगलकालीन स्मारक हैं, परन्तु इनमे जोधाबाई का नाम कहीं नहीं आता। हालाँकि फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई का महल अवश्य दर्शनीय है परन्तु अकबर की मृत्यु के बाद जोधाबाई कहाँ गई कोई नहीं जानता।
भारतीय इतिहास के महानतम सम्राट अकबर की पत्नी जोधबाई का अंतिम स्थल आगरा की पॉश कॉलोनी अर्जुन नगर में स्थित है। जहाँ अधिकतर कोई भी टूरिस्ट नहीं पहुँचता। पुरातत्व विभाग वालों ने स्मारक की देखरेख सही ढंग से तो की हुई है परन्तु अगर आप वहां जाओगे भी तो हमेशा गेट पर ताला लटका मिलता है। इसका प्रमुख कारण है सैलानियों का वहां तक न पहुंचना। जोधाबाई एक हिन्दू राजपूत थी इसलिए उन्हें दफ़नाने के स्थान पर यहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया था। आगरा कैंट स्टेशन से 3 किमी दूर स्थित अर्जुन नगर में यह इकलौता मुगलकालीन स्मारक है जो अर्जुन नगर की पॉश कॉलोनी ज्योति नगर में कॉलोनी के बीचोबीच स्थित है।
मुगलकाल में महारानी जोधाबाई को मरियम उज जमानी की उपलब्धि मिली और
 |
अकबर का मकबरा |
 |
महान सम्राट अकबर की कब्र |
 |
मकबरे का उत्तरी दरवाजा |
 |
सिकंदरा स्थित कांच महल |
 |
लोदी टॉम्ब |
 |
लोदी मस्जिद |
 |
ढाकरी का महल |
 |
जोधाबाई की एक लोकेशन |
 |
जोधाबाई की छतरी |
 |
जोधाबाई का अंतिम स्थल |
यहाँ भी जाना है। आगे से तो निकल चुका हूँ
ReplyDeleteThis article is not right that's shown internet but real m jodhabai tomb sikandra agra m h change your article because some foreign tourists and all over world tourist reached wrong places because
ReplyDeleteaap apni jagah sahi hain, mariyam tomb jodhabai ka hi tomb hai jo sikandra me hai but jodhabai was a hindu rajpoot princess so unka antim sanskar arjun nagar me hi hua tha ye asi sarvey ke hisab se hi hai
Delete