Sunday, July 30, 2017

TAHLA FORT 2017

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

टहला किला का एक दृशय 

टहला फोर्ट 



इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

     कुम्हेर का किला देखने के बाद हमने मोबाइल में आगे का रास्ता देखा, इस वक़्त हम भरतपुर से डीग स्टेट हाईवे पर खड़े थे, यहाँ से कुछ आगे एक रास्ता सिनसिनी, जनूथर होते हुए सीधे नगर को जाता है, जोकि शॉर्टकट है अन्यथा हाईवे द्वारा डीग होकर नगर जाना पड़ता, जो की लम्बा रास्ता है। हम सिनसिनी की तरफ रवाना हो लिए और जनूथर पहुंचे, जनूथर से नगर 22 किमी है। नगर पहुंचकर हम बस स्टैंड पर जाकर रुक गए। यहाँ हमने गर्मागरम जलेबा खाये।  



नगर, राजस्थान के प्रसिद्ध जलेबा 
 नगर में कुछ देर रुकने के बाद हम कठूमर की तरफ रवाना हो चले, अब तक हम भरतपुर जिले में थे और कठूमर पहुंचकर हम अलवर जिले में आ चुके थे। यहाँ तक आते आते उदय को भूख लग आई थी सो एक चाट वाले की ढकेल से पानी की टिक्की खाईं। कठूमर से लक्ष्मणगढ़ 25 किमी दूर है, रास्ता सिंगल है किन्तु अच्छा है, यहाँ तक आते आते अरावली की पहाड़ियां भी लगभग शुरू हो चुकी थीं। मैंने सोचा था कि लक्ष्मणगढ़ में कोई किला होगा पर यहाँ कोई किला नहीं था।

     लक्ष्मणगढ़ के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो चला था, बारिश की बूँदें हमें धीरे धीरे भीगा रहीं थीं। रास्ता पहाड़ी का था, काफी घुमावदार मोड़ थे और हम पहाड़ पर चढ़ते ही जा रहे थे, मानसून के मौसम में अरावली की पहाड़ियाँ  हरी भरी हो जाती हैं और यह हरियाली देखने लायक होती है। पहाड़ी के दूसरी तरफ अब रास्ता नीचे की तरफ उतरता है और पहाड़ से उतरते ही कुछ किमी आगे हमें एक पहाड़ी पर एक विशाल किला दिखाई दिया, यह टहला किला था। टहला से दो रास्ते अलग हो जाते हैं, एक सरिस्का की तरफ चला जाता है और दूसरा अजबगढ़ की तरफ। हम अजबगढ़ की तरफ बढ़ चले। यहाँ से एक रास्ता नीलकंठ के लिए भी कट जाता है जिसकी दूरी यहाँ से 10 किमी है।

कठूमर 

अरावली रेंज शुरू 

अजबगढ़ की तरफ 

दो मुसाफिर 

मानसूनी यात्रा , राजस्थान 

अरावली श्रृंखला, राजस्थान  

अरावली श्रृंखला, राजस्थान

अरावली श्रृंखला, राजस्थान

अरावली श्रृंखला, राजस्थान और सुधीर उपाध्याय  

अरावली श्रृंखला, राजस्थान और उदय प्रताप सिंह 

अरावली श्रृंखला, राजस्थान  सुधीर उपाध्याय 

अरावली श्रृंखला, राजस्थान

सामने नजर आता टहला किला 



टहला 

टहला फोर्ट 

इस यात्रा के सभी भाग लिंक के रूप में नीचे उपलब्ध हैं 👇
THANKS YOUR VISIT
🙏

No comments:

Post a Comment

Please comment in box your suggestions. Its very Important for us.