Saturday, April 25, 2026

MY TRIP IN AGRA : AGRA 2025

 

MY AGRA TRIPS IN 2025


📅10 FEB' 25

मैं आज अपनी कंपनी की किया करेन्स गाडी लेकर टेस्ट ड्राइव के लिए आगरा गया। पार्श्वनाथ पंचवटी, जो की फतेहाबाद रोड के नजदीक स्थित है, वहां मैं गाडी की एक ग्राहक को टेस्ट ड्राइव कराइ और उसके बाद लौटते समय प्रतापपुरा चौराहे पर मैं अपने मित्र कुमार से मिला। कुमार से थोड़ी देर मिलने के बाद मैं अपने एक अन्य मित्र पप्पू से भी मिला जो कि सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में ही कार्यरत है। 

बचपन के शहर और दोनों मित्रों से मिलने के बाद मैं वापस आगरा आ गया। 

MY FRIND KUMAR BHATIA

MEET TO SATENDRA S CHAUHAN


📅15 FEB' 25

आज पातालकोट एक्सप्रेस से मैं मथुरा से आगरा के लिए रवाना हुआ। मेरा मित्र कुमार भाटिया आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ही रेलवे में कार्यरत है। आगरा पहुंचकर मैं उससे मिला और उससे मूवीज देखने के लिए कहा। ड्यूटी पर होने के कारण वह मेरे साथ आज मूवीज नहीं देख सका किन्तु अपने लंच ब्रेक में उसने मुझे मेहर सिनेमा तक छोड़ दिया जहाँ आज छावा मूवीज लगी हुई थी। 

अभिनेता विक्की कौशल ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को अभिनेता ने बखूबी निभाया है। फिल्म देखने के बाद मुझे संभाजी महाराज की देशभक्ति और उनके दिए बलिदान को देखकर आंसू आ गए। मूवीज बहुत ही शानदार थी। 



ईदगाह - आगरा कैंट चौराहे का सौंदर्यीकरण 

ईदगाह चौराहे पर लगा एक वीणा 

MALL ROAD, AGRA

MY FRIND KUMAR

HE DROP ME AT CINEMA HALL 

WATCHING CHHAVA




📅28 FEB' 25

इसी माह आगरा में रहने वाले मेरे एक मामाजी के पुत्र की शादी समारोह में जाने का सौभाग्य मिला जहाँ मेरी भेंट मेरे मित्र कुमार के साथ साथ मेरी बीच वाली मौसी कमलेश उपाध्याय, मेरे मामाजी का लड़का हरेंद्र ( भोला ) और मेरी बहिने साधना और मंजू से हुई। देर रात कुमार ने मुझे आगरा कैंट छोड़ दिया और मैं वापस एक ट्रेन द्वारा मथुरा आ गया। 

MY FRIEND KUMAR & MY MOSI KAMLESH UPADHYAY

KUMAR & HARENDRA WITH HIS SON







📅04 APR ' 25

अभी कुछ दिन पूर्व ही कुमार के चाचा जी का स्वर्गवास हो गया था। वह कई दिन से कर्करोग से पीड़ित थे, मैं उन्हें देखने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भी गया था। आज उनकी उठावनी थी, इसलिए मैं अपने मित्र पप्पू और अपने बहनोई भरत मोहन जी को साथ लेकर कुमार के आवास पर पहुंचे और उठावनी में थोड़ी देर शामिल हुए। 

इससे पूर्व मैंने संजय सिनेमा में दोपहर के शो में सलमान खान की सिकंदर मूवीज भी देखी। 













📅 10  APR ' 25

आज सनी देओल की जाट मूवीज रिलीज हुई।  मैंने आगरा जाकर श्री सिनेमा में जाट मूवीज देखी। 



 📅 26 JUN' 25

गर्मी अत्यधिक पड़ रही है, आगरा जाकर श्री सिनेमा में हाउसफुल 5 मूवीज देखी। 




 📅 09 JUL' 25  

बरसात का मौसम चल रहा है, थियेटर में काजोल की हॉरर मूवीज माँ लगी है। हमेशा की तरह मैंने और कुमार ने आगरा के श्री सिनेमा में माँ मूवीज देखी। मूवीज देखने के बाद कुमार ने मुझे बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जहाँ से झाँसी - आगरा कैंट पेसेंजर द्वारा मैं मथुरा पहुँच गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभी इस ट्रेन को मथुरा तक विस्तारित किया गया है। 

शाम के समय बरसात में बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन 

 📅 19 JUL' 25   

आज आगरा के श्री सिनेमा में अपने मित्र कुमार के साथ सैयारा मूवीज देखी जो कि मुझे बहुत पसंद आई। शाम को लौटते हुए मैंने कुमार को बिल्लोचपुरा स्टेशन पर छोड़ा जहाँ से वो ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस से आगरा कैंट पहुँच गया। इस ट्रैन का अभी हाल ही में यहाँ ठहराव दिया गया है, इससे पूर्व यह ट्रेन राजा की मंडी पर रूकती थी, अब से यह राजा की मंडी पर ना रूककर बिल्लोचपुरा पर रूकती है। 









बिल्लोचपुरा पर मैं और कुमार, पीछे खड़ी GT एक्सप्रेस 

बिल्लोचपुरा स्टेशन के बाहर टिकट घर 


 📅 26 JUL' 25  

सैयारा मूवीज को देखने के बाद मैं इसे पुनः अपनी पत्नी कल्पना के साथ श्री सिनेमा में देखने गया। 





 📅 12 SEP' 25  

आज हमारी साली साहिबा चंचल जी का एक एग्जाम था जिसका सेंटर आगरा में बल्केश्वर के नजदीक एक विद्यालय में पड़ा था। हम और चंचल बाइक से आगरा पहुंचे, आगरा पहुंचकर हमने सबसे पहले प्रतापपुरा स्थित देवीराम हलवाई की कचौड़ी और बेडई का नाश्ता किया और उसके बाद आगरा किले के बाहर कुछ फोटो लिए। 

इसके बाद हम चंचल जी के एग्जाम सेंटर पहुंचे, चंचल जी एग्जाम देने जा चुकी थी तो मैं भी श्री सिनेमा आ गया जहाँ मिराई मूवीज लगी हुई थी। में मूवीज देखने चला गया, चंचल जी एग्जाम देकर सिनेमा हॉल पर ही आ गई थीं, मूवीज ख़तम होने के बाद हम वापस मथुरा लौट लिए। रास्ते मैं हमने बांके बिहारी ढाबा पर दोपहर का शानदार भोजन भी किया। साली साहिबा के साथ यह यात्रा शानदार और यादगार रही। 

आगरा किले के बाहर फोटो खिंचवाती हुई चंचल जी 

.

हम और हमारी चंचल उपाध्याय 

चंचल जी का परीक्षा केंद्र 


.

परीक्षा केंद्र के समीप मुगलकालीन लाल मस्जिद 

आगरा की लाल मस्जिद 


श्री में मिराई मूवीज देखते हुए 


.


ढाबे पर आज का भोजन चंचल जी के साथ 


 📅 02 OCT' 25  

आज महात्मा गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तो थी ही, साथ ही आज विजया दशमी का पर्व भी है, इसलिए आज ऑफिस का अवकाश है। आगरा में कांतारा मूवीज का अगला भाग रिलीज हुआ है। इसलिए हमने आज आगरा जाने का प्लान बनाया। मैं और मेरी पत्नी कल्पना आज सुबह ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहाँ से हम होशियारपुर - आगरा कैंट एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे। सिटी बस द्वारा हम प्रतापपुरा पहुंचे जहाँ हमने देवीराम की कचौड़ी का नाश्ता किया और थोड़ी देर यहाँ बैठकर कुमार भाटिया का इंतज़ार किया। 

हम चौराहे पर कुमार का इंतज़ार कर ही रहे थे कि एक ऑटो से दो वृद्ध पति पत्नी उतरे। वृद्ध व्यक्ति ने ऑटो वाले से किराये में बचे शेष पांच रूपये मांगे जो कि खुले ना होने का बहाना बनाकर, बिना दिए ही ऑटो वाला चलता  बना, बेचारा वृद्ध व्यक्ति चिल्लाता ही रह गया। इसी बीच आगरा पुलिस की गाडी भी वहां आकर खड़ी हो गई क्योंकि जहाँ हम बैठे थे वहीँ एक पुलिस बूथ भी था। पुलिस ने ऑटो वाले की हरकत को देख लिया था और तुरंत उसका पीछा करके उसे वापस उन्हीं वृद्ध व्यक्ति के पास लेकर आई। यहाँ ऑटो वाले ने उन वृद्ध व्यक्ति के पांच रूपये भी दिए और उनसे क्षमा भी मांगी। यह सब देखकर मुझे अपने आगरा शहर की पुलिस पर गर्व महसूस हुआ। 

कुछ ही समय पश्चात कुमार भी आ पहुंचा और हम तीनों उसकी एक्टिवा से सुल्तानपुरा पहुंचे। यहाँ कल्पना को कुछ खरीदारी करनी थी इसलिए हमने उसे सुल्तानपुरा बाजार में ही छोड़ दिया और फिर मैं और कुमार मेहर टॉकीज पहुंचे और हमने यहाँ कांतारा मूवीज का अगला भाग देखा। मूवीज देखने के बाद हम वापस सुलतानपुरा पहुंचे और रेलवे के पुराने क्वाटरों में जाकर हमने कई दिन बाद जाम का आनंद लिया।  इसके बाद कल्पना को लेकर हम कैंट स्टेशन पहुंचे। यहाँ कुमार ने हमें इडली और डोसा खिलवाया। 

आज रेलवे इंस्टिट्यूट में दशहरे के कार्यक्रम था। रावण का पुतला दहन होना था। इस कार्यक्रम को मैं बचपन से ही देखता आ रहा था इसलिए आज यहाँ आकर मुझे अपने बचपन के दिनों की याद आ गई। काफी देर दशहरे के मेले का आनंद लेने के बाद मैं और कल्पना रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहाँ से पांडिचेरी - नई दिल्ली एक्सप्रेस द्वारा हम मथुरा पहुँच गए।  



आगरा कैंट पर खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस 

प्रतापपुरा चौराहे पर मैं और कल्पना 

मैं और कुमार मेहर सिनेमा में कांतारा मूवीज देखते हुए 


डोसा और इडली का आनंद लेते हुए मैं, कुमार और कल्पना 










आगरा में दशहरे मेले का आनंद लेते सभी समुदाय के लोग 








 📅 31 OCT' 25  

आज मैं अपनी बिहार की यात्रा पर निकल रहा हूँ। इसलिए मैं मथुरा जंक्शन से आगरा कैंट तक कोलकाता - आगरा कैंट एक्सप्रेस से आया। यहाँ से टूंडला जाने के लिए मेरी EMU ट्रैन है जो साढ़े चार बजे चलेगी। इस बीच मैं यहाँ अपने मित्र कुमार से मिला और हम दोनों सुल्तानपुरा चाय पीने गए। वापसी में कुमार से मिलने के बाद मैं इटावा जाने वाली EMU ट्रेन में सवार हुआ और शाम तक टूंडला पहुँच गया। यहाँ से पटना के लिए मेरा गरीबरथ एक्सप्रेस में रिजर्वेशन है। 






🙏

No comments:

Post a Comment

Please comment in box your suggestions. Its very Important for us.