Showing posts with label Mcleodganj. Show all posts
Showing posts with label Mcleodganj. Show all posts

Friday, June 21, 2013

KANGRA 2013 : MCLEODGANJ

UPADHYAY TRIPS PRESENT'S

 मैक्लोडगंज की ओर


हिमाचल परिवहन की एक बस 

 इस यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

     मैंने घड़ी में देखा दोपहर के डेढ़ बजे थे, अचानक मन कर गया कि धर्मशाला और मैक्लोडगंज घूम के आया जाय, कौनसा यहाँ रोज रोज आते हैं, मैंने सभी से पुछा पहले तो कोई राजी नहीं हुआ, मैंने प्लान कैंसिल कर दिया, बाद में कुमार और मंजू का मन आ गया, अनके साथ बाबा और ख़ुशी भी राजी हो गए। सो चल दिए आज एक नई यात्रा पर काँगड़ा से धर्मशाला। धर्मशाला, काँगड़ा से करीब अठारह किमी है ऊपर पहाड़ो में और उससे भी आगे चार किमी ऊपर है मैक्लोडगंज।